कोरबा :-

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर एवं ग्रामीण के तत्‍वाधान में सत्‍याग्रह मार्च निकाला गया । जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश कुमार राठौर ने बताया कि लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरूद्ध दर्ज एफआईआर के विराेध में देश भर के जिला मुख्‍यालय में सत्‍याग्रह मार्च निकाला जा रहा है । उसी के तहत कोरबा में भी पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, नाेवेल वर्मा एवं विधायक फूलसिंह राठिया के विशेष उपस्थिति में जिला कांग्रेस कार्यालय से टी पी नगर चौक तक सत्‍याग्रह मार्च निकाला । ग्रामीण अध्‍यक्ष मनोज चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज करने के मामले को दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई बताया । श्री चौहान ने कहा कि राहुल गांधी ने दलितों के साथ अपमान का सवाल उठाया था, जबकि उत्‍तराखण्‍ड की हल्‍दानी घटना पर भाजपा के कार्यकर्ताओं के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करना था बजाय राहुल गांधी के खिलाफ ही कार्रवाई किया जा रहा है । नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु ने कहा कि कांग्रेस अध्‍यक्ष खड़गे जी के अपमान के लिए जिम्‍मेदार भाजपा पदाधिकारियों के खिलाफ जब तक कार्रवाई नहीं होती तब तक कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर लड़ाई लड़ती रहेगी । पार्षद एवं कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्‍यक्ष नारायण कुर्रे ने बताया कि कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण स्‍थल को गंगाजल से शुद्धिकरण करने वालों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई परंतु दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मॉंग करने पर राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है यह कार्रवाई दलितों के सम्‍मान और सविंधान के लिए उठी आवाज को दबाने के लिए है ।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव बी एन सिंह, प्रदेश पदाधिकारी श्‍याम सुंदर सोनी, रेखा त्रिपाठी, महिला कांग्रेस अध्‍यक्ष कुसुम द्विवेदी, पूर्व अध्‍यक्ष सपना चौहान, रेखा त्रिपाठी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्‍ठ के जिला अध्‍यक्ष गजानंद साहु, जिला कांग्रेस पदाधिकारी आनंद पालीवाल, दुष्‍यंत शर्मा, संतोष यादव, संतोष देवांगन, आंगन बाई, सोनु अग्रवाल, रमेश वर्मा, सुखविंदर सिंह, संगीता श्रीवास, ब्‍लॉक अध्‍यक्ष राजेन्‍द्र तिवारी, गोरेलाल यादव, असरफ मेमन, भोला गोस्‍वामी, मंडल अध्‍यक्ष पालुराम साहु, जवाहर निर्मलकर, रोपा तिर्की, इकबाल कुरैशी, पार्षद बद्री किरण, अनुज जायवाल, पूर्व पार्षद अंतराम प्रजापति, सुभद्रा सिंह, हिमांशु सिंह, अमित पन्‍ना, सिकंदर मेमन, अनवर रजा, मुन्‍ना खान, चलेश्‍वर सिंह, कुंजबिहारी साहू, जीतेन्‍द्र कुर्रे,हरविंदर सिंह, रवि टोप्‍पो, अनिल सिंह, सजीदा बेगम, मीरा सिंह सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे ।